भारत
एनसीआर में मौसम ने बदला मिजाज, अगले तीन दिन बारिश के आसार
jantaserishta.com
30 May 2025 3:15 PM IST

x
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गुरुवार रात को तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। हालांकि तापमान में ज्यादा गिरावट न होने के कारण रात भर उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रही। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं और मौसम में नमी बनी हुई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए एनसीआर में करीब 4 मिलीमीटर बारिश की संभावना जताई है।
भारतीय मौसम विभाग की वेबसाइट पर जारी जानकारी के अनुसार, अगले तीन दिनों तक यानी 30 मई से 4 जून तक एनसीआर और इसके आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। 30 मई को आईएमडी ने गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी दी थी। 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई थी। हालांकि 31 मई और 1 जून को 'नो वार्निंग' रही, लेकिन मौसम में अस्थिरता बने रहने की संभावना है।
1 जून को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। 2 जून को गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है, वहीं 3 जून को भी मध्यम बारिश के साथ बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी। 4 जून को बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिलेगी, लेकिन ह्यूमिडिटी अधिक रह सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण एनसीआर में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। हालांकि मानसून के आगमन में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन इससे पहले की यह प्री-मानसूनी गतिविधियां लोगों को थोड़ी राहत जरूर दे सकती हैं। अगले 3 दिनों के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 2 जून को गरज के साथ बारिश, अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है।
ऐसे ही 3 जून को मध्यम बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री बने रहने की संभावना है। 4 जून को भी गरज या बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम विभाग की अपडेट पर नजर रखें और अनावश्यक रूप से खुले में न निकलें, विशेषकर तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी के दौरान।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





