भारत

मौसम में लगातार उतार- चढ़ाव जारी

Shantanu Roy
10 Oct 2023 3:37 PM IST
मौसम में लगातार उतार- चढ़ाव जारी
x
चंडीगढ़। हरियाणा के मौसम में लगातार उतार- चढ़ाव जारी है. सोमवार को अंबाला, पंचकूला, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र और यमुनानगर में हल्की बारिश हुई जबकि राजधानी चंडीगढ़ में बादल छाए रहे। जिस वजह से इन जिलों में अनाज मंडियों का कामकाज प्रभावित होने का डर बना हुआ था। मगर मौसम में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिला और कार्य सुचारू रूप से चलता रहा।
हरियाणा में 10 दिनों में न्यूनतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, इन दिनों अधिकांश जिलों में सुबह के समय हल्के कोहरे के साथ हल्की ठंड महसूस की जा रही है। वहीं, दिन का तापमान बढ़ने से हल्की गर्मी बनी हुई है. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान हिसार और नारनौल में 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि पंचकुला में न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के बाद एक बार फिर मौसम के मिजाज में बदलाव आएगा। इसके तहत, 11 अक्टूबर से उत्तर- पश्चिमी हवा चलेगी। वहीं, 13 अक्टूबर को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ आने से मौसम में दोहरा बदलाव देखने को मिल सकता है. हालांकि, इस उतार- चढ़ाव के बीच पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।
Next Story