भारत
दिनभर बादलों की लगी रहेगी आवाजाही, कई राज्यों में बारिश की संभावना
jantaserishta.com
25 Sept 2023 9:11 AM IST

x
फोटो: सोशल मीडिया
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली, यूपी और उत्तर भारत के बड़े हिस्से में अब तापमान में कमी आने लगी है। वहीं मॉनसून की भी अभी वापसी नहीं हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, गुजरात और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के ही कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। बता दें कि इस बार लगातार 13वां ऐसा साल है जब कि मॉनसून की वापसी में देर हो रही है। 27 सितंबर तक मॉनसून वापस जा सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार, झारखंड, अंडमान निकोबार, गोवा, गुजरात और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़. सिक्किम, ओडिशा, असम, नगालैंड, मणिपुर, महाराष्ट्र, तेलंगाना और केरल में हल्की से लेकर मध्य बारिश हो सकती है।
राजधानी दिल्ली में इन दिनों बादलों की आवाजाही लगी रहती है। हवा की स्पीड की वजह से तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दिल्ली एनसीआर में ज्यादा बारिश की उम्मीद नहीं है लेकिन तापमान में कमी जारी रहेगी। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो भी सकती है। दिल्ली में तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। इसके अलावा राजधानी लखनऊ समेत बड़े क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे। बात करें बिहार की तो पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और सुपौल में सोमवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बिहार के बाकी हिस्से में बारिश की ज्यादा संभावना नहीं है ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
Tagsमॉनसूनमौसम अलर्टबारिश अलर्टमौसम विभागमौसम विभाग अलर्टMonsoonweather alertrain alertweather departmentweather department alert
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





