भारत
मौसम: उत्तर प्रदेश में ठंड के साथ घने कोहरे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
jantaserishta.com
14 Dec 2025 9:49 AM IST

x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में लगातार दूसरे दिन की शुरुआत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ हुई। इससे जनजीवन पर असर दिखाई पड़ने लगा है। घने कोहरे के कारण काशी के घाट ढक चुके हैं। एक पर्यटक ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "काशी में मैंने पहली बार घाटों को इतने घने कोहरे से ढका हुआ देखा है। हम खासतौर पर यह अद्भुत नजारा देखने आए थे। हालांकि हमें ठंड में इंतजार करना पड़ा, लेकिन हमने इसका स्वागत किया क्योंकि इससे अनुभव और भी अच्छा हो गया।"
प्रयागराज में भी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। यहां 10 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर चुका है। हालांकि, शीतलहर न होने से लोगों को राहत मिलेगी। प्रयागराज के एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिक ठंड है। घने कोहरे की वजह से बहुत कम विजिबिलिटी है, जो सबसे बड़ी समस्या है। लोगों को गाड़ी चलाने और आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
मऊ के एक स्थानीय नागरिक ने कहा, 'रविवार की सुबह बहुत ठंड और कोहरा है। दृश्यता इतनी कम है कि आप अपने आसपास कुछ भी मुश्किल से देख पा रहे हैं।" एक अन्य युवक ने बताया कि वह रोजाना 5 बजे टहलने के लिए निकलते थे, लेकिन ठंड बढ़ने के कारण देर से आना शुरू किया है।
अगले एक हफ्ते ठंड में राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश संभाग और पूर्वी उत्तर प्रदेश संभाग, दोनों में अगले एक हफ्ते मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया। इस बीच, अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिन तक न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। उसके बाद तापमान में थोड़ी गिरावट के साथ कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है।
Tagsउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश न्यूज़उत्तर प्रदेश मौसमUttar PradeshUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Weather
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





