भारत
दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश से मौसम हुआ सुहावना, आईएमडी का अगले छह दिनों के लिए अलर्ट
jantaserishta.com
22 July 2025 12:45 PM IST

x
नोएडा: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मंगलवार सुबह से ही मौसम का रुख बदला हुआ दिखाई दे रहा है। मंगलवार की सुबह लोगों ने एक अलग ही मौसम का अनुभव किया। सुबह हल्की धूप के बाद अचानक तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई।
दरअसल, मंगलवार सुबह हल्की धूप के बाद अचानक आसमान में काले घने बादल छा गए और देखते ही देखते मौसम सुहावना हो गया। इस दौरान मौसम ने ऐसी करवट ली कि हल्की से मध्यम बारिश भी शुरू हो गई, जिसने गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को राहत दी।
बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जबकि ह्यूमिडिटी का स्तर 83 प्रतिशत से अधिक दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले छह दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग की छह दिन की भविष्यवाणी के चलते 22 जुलाई से 24 जुलाई तक आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा और हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, 24 जुलाई को हल्की बारिश की संभावना है। 25 जुलाई से 27 जुलाई तक हालात और अधिक गंभीर हो सकते हैं। मौसम विभाग ने चेताया है कि इन तीन दिनों के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
हालांकि, राहत की बात यह है कि विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है, यानी कोई विशेष खतरा नहीं है, लेकिन फिर भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और मौसम अपडेट्स पर नजर बनाए रखें। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Tagsआईएमडीदिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश से मौसम हुआ सुहावनाIMDWeather became pleasant due to heavy rain in Delhi-NCR
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





