भारत

मौसम Alert: 12 जून से 15 जून तक रहेगा यलो अलर्ट

jantaserishta.com
12 Jun 2023 2:31 PM IST
मौसम Alert: 12 जून से 15 जून तक रहेगा यलो अलर्ट
x

फाइल फोटो

देहरादून (आईएएनएस)| उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने भी पूर्व में 4 दिन के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट को अब येलो अलर्ट में बदल दिया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा मौसम पूवार्नुमान के मुताबिक उत्तराखंड में 12 जून से 15 जून तक यलो अलर्ट रहेगा। विभाग के मुताबिक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि तथा झोंकेदार हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज 12 जून से 15 जून तक राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश ओलावृष्टि, वहीं मैदानी इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार से 15 जून तक प्रदेश के कुछ स्थानों में वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और कहीं-कहीं 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story