मौसम अलर्ट: 10 राज्यों में बारिश की चेतावनी...जानें कैसा रहेगा आपके शहर के मौसम का हाल

फाइल फोटो
नई दिल्ली, एजेंसी। मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर भारत के मौसम पर असर डालेगा। यही नहीं देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे रहा है। भारत के उत्तरी हिस्से में बार बार बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के अन्य हिस्सों के मौसम में इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण और मध्य भारत के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश का पूर्वानुमान है। इसके चलते उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ बारिश को लेकर प्रशासन भी सतर्क है। वहीं हिमाचल प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर तक बर्फबारी और हल्की से मध्य बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं हिमालयी क्षेत्रों में रुक रुककर बर्फबारी हो रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





