भारत

मौसम अलर्ट: पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर जारी, 4 जुलाई तक येलो अलर्ट

jantaserishta.com
1 July 2023 5:07 PM IST
मौसम अलर्ट: पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर जारी, 4 जुलाई तक येलो अलर्ट
x
देहरादून: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 4 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शनिवार को कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश की तेज बौछार पड़ने की संभावना है। जबकि, देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा नैनीताल, उधम सिंह नगर, चंपावत, बागेश्वर , पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। वहीं, 2 जुलाई को भी राज्य के पर्वतीय जनपदों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 3 और 4 जुलाई को राज्य के पर्वतीय जनपदों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 3 जुलाई को राज्य के नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में जबकि 4 जुलाई को राज्य के नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ देहरादून, टिहरी पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। इसके अलावा उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी और तीव्र बारिश की संभावना है, जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही ऐहतियात बरतने की सलाह भी दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story