मौसम अलर्ट: देशभर के मौसम से जुड़ी जानकारी एक ही क्लिक में जानें...

दिल्ली। उत्तर भारत के कई राज्यों से ठंड का मौसम धीरे-धीरे खत्म हो रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई हिस्सों में बीते दिनों हुई बारिश की वजह से मौसम में जरूर कुछ बदलाव आया है, लेकिन अब भी तापमान ज्यादा नीचे नहीं गिरा है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज का न्यूतनम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. हालांकि, आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आज शहर में मौसम साफ रहेगा. इसके अलावा, पर्वतीय क्षेत्रों में आज बर्फबारी हो सकती है.
हालांकि, उत्तराखंड में ठंड बरकरार है. सुबह और शाम के समय ठंड महासूस हो रही है. देहरादून में आज का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.आसमान में काले बादल छाए रहेंगे. राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. दोपहर में आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा.
जम्मू में आज के मिनिमम टेम्प्रेचर की बात करें तो यह 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. यूपी के लखनऊ का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. दोपहर के समय आसमान में धूप खिली रहेगी. मुंबई की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं, बिहार के पटना का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
वहीं, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 2 मार्च को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की बहुत संभावना है. इससे जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है. इसके अलावा, दो और तीन मार्च को उतराखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. 3 और 4 मार्च को तमिलनाडु, पुडुचेरी में बर्फबारी हो सकती है.





