
नई दिल्ली: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव के क्षेत्र के चलते आगामी दो दिनों में देश के मध्य और तटवर्ती भागों में भारी बारिश हो सकती है। यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने दी है। इस बीच वापस हो रहे दक्षिण-पश्चिम मानसून के चलते गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी आने वाले दो दिनों में बारिश हो सकती है। पहला चक्रवाती दबाव अंडमान के नजदीक उत्तर में बन रहा है। वहां से यह पश्चिम-उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इसके आंध्र प्रदेश के तट पर तीन-चार दिनों में पहुंचने की आशंका है। इसके चलते तटवर्ती इलाकों में सामान्य बारिश और तेज हवा चल सकती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





