मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ के चार संभागों में भारी बारिश के आसार, दूसरे चक्रवात का रूप ले सकता है 'गुलाब'

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को कहा कि चक्रवात गुलाब, 30 सितंबर को अरब सागर में प्रवेश करने के बाद तूफान में बदलकर पाकिस्तान की ओर बढ़ सकता है। इस दौरान गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश होगी। मौसम बिगड़ने की आशंका पर मछुआरों से दो अक्टूबर तक समुद्र में न जाने को कहा गया है। वहीं तेलंगाना के उस्मानसागर और हिमायतसागर जलाशयों से अतिरिक्त पानी निकलने के साथ मुसी नदी में बुधवार को बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। नदी के किनारे रिहायशी इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश के चार संभागों में मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।बता दें कि प्रदेश में बीते कुछ दिनों से गुलाब चक्रवात के असर से तापमान में भारी गिरावट आई है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में चक्रवात के असर से बारिश हुई है। वहीं ठंडी हवाओं से तापमान में कमी आई है।वहीं मौसम विभाग की चेतावनी के बाद से आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं चार संभाग के 20 से ज्यादा ज़िलों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान जारी हुआ है। इधर दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





