भारत

मौसम अलर्ट: आज भी राज्य के अधिकांश इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

jantaserishta.com
25 May 2023 3:18 PM IST
मौसम अलर्ट: आज भी राज्य के अधिकांश इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
x

DEMO PIC 

देहरादून (आईएएनएस)| उत्तराखंड में पिछले दो दिन से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूवार्नुमान के मुताबिक आज राज्य के अधिकांश इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
वहीं उच्च हिमालई क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं तेज झक्कड़ हवाएं चलने की भी संभावना है। वहीं नैनीताल, उधम सिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने आज 25 मई को राज्य के जनपदों में कहीं- कहीं गर्जन के साथ तेज बौछार आकाशीय बिजली ओलावृष्टि झक्कड़ वायु गति 70 किलोमीटर से बढ़कर अब 80 किलोमीटर प्रति घंटा की संभावना से चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 25 मई को राज्य के जनपदों में कहीं कहीं गर्जन के साथ तेज बौछार आकाशीय बिजली ओलावृष्टि झक्कड़ वायु गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक चलने तथा राज्य के नैनीताल पौड़ी, उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।
26 मई को येलो अलटर्:- मौसम विभाग ने 26 मई को भी राज्य के अनेक इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, झोंकेदार हवाये 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना व्यक्त की है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story