4 जिलों में मास्क पहनना अनिवार्य, न पहनने पर 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान

देश में कोरोना की चौथी लहर की आंशका के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने चार जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में मास्क पहनना अनिवार्य किया है। चारों जिले राष्ट्रीय राजधानी के साथ लगते हैं। गुरुग्राम और फरीदाबाद में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। गौरतलब है कि 4 अप्रैल को ही हरियाणा सरकार ने मास्क पहनने की अनिवार्यता हटाई थी। अब इसे दोबारा लागू कर दिया है। इससे पहले मास्क न पहनने पर 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





