भारत

हाई हील और स्कर्ट पहनकर लड़की ने किया ऐसा कारनामा, देख लोगों के उड़ गए होश

jantaserishta.com
25 Nov 2021 5:46 PM IST
हाई हील और स्कर्ट पहनकर लड़की ने किया ऐसा कारनामा, देख लोगों के उड़ गए होश
x

नई दिल्ली: भारत की फिटनेस मॉडल पारुल अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो कि इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. इसमें वह हाई हील्स और एक सुंदर प्लेटेड पिंक स्कर्ट पहने सड़क पर फ्लिप करते हुए दिखाई दे रही हैं.

वीडियो में हम देख सकते हैं कि वह एक फ्लिप करने का प्रयास करती हैं और सफलतापूर्वक उसे पूरा करती हैं. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. ऐसा करना कोई आसान काम नहीं है. इसके लिए बॉडी बैलेंस बनाना बेहद जरूरी होता है. साथ ही इसके लिए खूब प्रैक्टिस की भी जरूरत होती है.
पारुल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है ''हाई हील्स''. बता दें कि पारुल अरोड़ा साड़ियों में फ्लिप करने के लिए भी मशहूर हैं और उनका एक वीडियो भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था जो काफी वायरल भी हुआ था.
12 नवंबर को सोशल मीडिया ऐप पर पोस्ट किए जाने के बाद से, यह वीडियो बड़े पैमाने पर वायरल हो गया है और अब तक इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और वीडियो पर लोग उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.
एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "शानदार ड्रेस के साथ शानदार फ्लिप," दूसरे ने लिखा, "मैं स्नीकर्स में ऐसा नहीं कर सका. बहुत अच्छा, पारुल," तीसरे यूजर ने लिखा- "आप हमेशा की कुछ नया करती हैं." चौथे ने लिखा, "अच्छा फ्लिप और वो भी हाई हील्स के साथ."


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story