भारत

जंगल से मिला नक्सलियों के हथियारों का जखीरा, बंकर के अंदर छिपाकर रखा

jantaserishta.com
9 Feb 2023 3:39 PM IST
जंगल से मिला नक्सलियों के हथियारों का जखीरा, बंकर के अंदर छिपाकर रखा
x
सभी बमों को पुलिस ने निष्क्रिय कर दिया है।
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के लातेहार जिले की पुलिस और अर्धसैन्य बलों ने नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक जंगल से चार शक्तिशाली केन और दो प्रेशर कुकर बम के अलावा कई हथियार बरामद किए हैं। ये हथियार जंगल में एक सुरंगनुमा बंकर के भीतर छिपाकर रखे गए थे।
बताया गया कि मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरुमखेता जंगल में बनाए गए सुरंगनुमा बंकर से दो राइफल, एक कार्बाइन, 33 राउंड जिंदा गोली, 8 चार्जर क्लिप, कमर्शियल कोडेक्स वायर के अलावा 33 किलो के 4 केन बम, और 5 एवं 3 किलोग्राम के दो प्रेशर कुकर बम बरामद किए गए। सभी बमों को पुलिस ने निष्क्रिय कर दिया है।
सीआरपीएफ 214 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि मनिका थाना क्षेत्र के कुरूम खेता जंगल में नक्सलियों के जमा होने की सूचना मिली थी। कमांडेंट केडी जोशी एवं सहायक कमांडेंट प्रहलाद कुमार रजक के संयुक्त नेतृत्व में जिला पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान श्वान दस्ता के संदेह पर ये हथियार बरामद किए गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story