भारत
नक्सलियों के भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और डेटोनेटर बरामद
jantaserishta.com
13 Dec 2022 10:33 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआरपीएफ और बिहार पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में बिहार के औरंगाबाद के जंगलों में तलाशी के दौरान भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और डेटोनेटर बरामद किए है। सीआरपीएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है। सीआरपीएफ के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को बिहार के औरंगाबाद में लडुइया पहाड़, मदनपुर मेंं विशाल शिलाखंडों के बीच छिपा हुआ एक काला पैकेट मिला। जब सैनिकों ने पैकेट खोला तो उसमें से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए।
पैकेट में 1 इंसास राइफल, 1 एसएलआर, 1 बोल्ट एक्शन राइफल, एक 9 एमएम पिस्टल, 3 देसी पिस्तौल के साथ मैगजीन, 3 कट्टा, 2 बंदूकें, 1 रिवॉल्वर, 1 थर्नेट (इम्प्रोवाइज्ड कार्बाइन) बरामद किया गया। इसके अलावा 21 केन बम, 623 डेटोनेटर, 21 प्रेशर स्विच और 500 मीटर कॉर्डटेक्स वायर के साथ-साथ अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।
सीआरपीएफ के मुताबिक माओवादियों को खदेड़ने के लिए सीआरपीएफ और बिहार पुलिस द्वारा चलाए गए आक्रामक अभियानों के कारण बरामद हथियारों और विस्फोटकों को नक्सलियों ने क्षेत्र से जल्दबाजी में पीछे हटते समय छिपाया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





