भारत
चुनौती देने वालों को उसी भाषा में जवाब देंगे : उज्ज्वल निकम
jantaserishta.com
15 Aug 2025 4:49 PM IST

x
मुंबई: 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार को मुंबई में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा साकीनाका मेट्रो स्टेशन से असल्फा मेट्रो स्टेशन तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। वीर जवानों के सम्मान में निकाली गई इस यात्रा में मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित की।
इस यात्रा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद उज्ज्वल निकम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से पाकिस्तान को एक बार फिर सख्त चेतावनी दी है कि अगर हमें कोई चुनौती देगा तो उसे उसी भाषा में कड़ा जवाब दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पूरी दुनिया ने भारत की ताकत को पहचाना है। आज हम लोग अपने स्वतंत्रता सेनानियों की याद में रैली निकाल रहे हैं, जिन्होंने अपनी कुर्बानी देकर देश को आजाद कराया। राज्यसभा सांसद ने पीएम मोदी द्वारा लालकिले के प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर पर दिए बयान का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि भारत अब दबने वाला नहीं है। अगर कोई हमें दबाने की कोशिश करेगा तो उसे खामियाजा भुगतना पड़ेगा। भारत कभी भी किसी पर आक्रामण नहीं करता है। लेकिन, ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को दिखा दिया है कि अगर कोई हम पर हमला करने की कोशिश करेगा तो उसे कड़ा जवाब दिया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भारत को कमजोर समझने वालों को ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत की ताकत का अहसास हो गया है। भाजपा नेता वसीम खान ने कहा कि 15 अगस्त का दिन हिन्दुस्तानियों के लिए बहुत बड़ा दिन होता है। हमारे पूर्वजों ने इस दिन को पाने के लिए कुर्बानी दी। हर साल की तरह इस साल भी हम स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मना रहे हैं।
आज हमने चंदावली में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग एकजुट हुए। राज्यसभा सांसद उज्ज्वल निकम भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





