भारत

हम यूक्रेन-भारत संबंधों को फिर से मजबूत करेंगे: यूक्रेनी विदेश मंत्री

jantaserishta.com
28 March 2024 4:22 PM IST
हम यूक्रेन-भारत संबंधों को फिर से मजबूत करेंगे: यूक्रेनी विदेश मंत्री
x
नई दिल्ली: यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को फिर से मजबूत करने के लिए गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे। वह अपनी इस यात्रा के दौरान वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के बीच हुई बातचीत को आगे बढ़ाएंगे।
रूस के साथ युद्ध के बाद किसी यूक्रेनी नेता की यह पहली उच्च स्तरीय यात्रा है। कुलेबा विदेश मंत्री एस. जयशंकर के निमंत्रण पर अपनी दो दिवसीय यात्रा के लिए भारत आए हैं। कुलेबा ने गुरुवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मैंने डॉ. एस जयशंकर के निमंत्रण पर नई दिल्ली की अपनी यात्रा शुरू की। यूक्रेन-भारत सहयोग महत्वपूर्ण है और हम संबंधों को फिर से मजबूत करेंगे।"
उन्होंने कहा, ''हम यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बातचीत को आगे बढ़ाते हुए शांति फॉर्मूला पर विशेष ध्यान देंगे।" विदेश मंत्रालय ने पहले कहा था कि वह आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर द्विपक्षीय साझेदारी और सहयोग से संबंधित मामलों पर चर्चा करने के लिए विदेश मंत्री जयशंकर और उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिस्री से मुलाकात करेंगे।
कुलेबा की यात्रा ऐसे समय हुई है जब प्रधानमंत्री मोदी ने इसी महीने यूक्रेन और रूस के राष्ट्रपतियों से टेलीफोन पर बात की थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ अपनी बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत कीव और मॉस्को के बीच सभी मुद्दों के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान के सभी प्रयासों का समर्थन करता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार सब कुछ करना जारी रखेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story