भारत

बालासाहेब की शिवसेना को हम नहीं छोड़ेंगे - एकनाथ शिंदे

Nil dhankar
22 Jun 2022 6:56 AM IST
बालासाहेब की शिवसेना को हम नहीं छोड़ेंगे - एकनाथ शिंदे
x

मुंबई। एकनाथ शिंदे ने गुवाहाटी के लिए निकलने से पहले सूरत में मीडिया से बात की. वह बोले कि हमने बालासाहेब की शिवसेना नहीं छोड़ी है और ना छोड़ेंगे. हम लोग बालासाहेब का हिंदुत्व आगे लेकर जाएंगे. बता दें कि एकनाथ शिंदे के साथ महाराष्ट्र के बागी विधायक गुवाहाटी पहुंच चुके हैं. ये लोग गुजरात के सूरत से यहां आए हैं. शिंदे के साथ शिवसेना के 34 विधायक और सात निर्दलीय विधायक हैं.

महाराष्ट्र की राजनीति में आज दिनभर उथल-पुथल रहने वाली है. शिवसेना के बागी विधायक गुजरात से निकलकर गुवाहाटी पहुंच चुके हैं. हालांकि, बागी विधायकों का नेतृत्व कर रहे मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि वह शिवसेना नहीं छोड़ने वाले हैं. दूसरी तरफ महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने आज कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है.

Next Story