भारत

तमिलनाडु के विकास के सफर में हम किसी को पीछे नहीं छोड़ेंगे: एमके स्टालिन

jantaserishta.com
3 March 2026 11:31 AM IST
तमिलनाडु के विकास के सफर में हम किसी को पीछे नहीं छोड़ेंगे: एमके स्टालिन
x
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने बुजुर्गों, विधवाओं, बुजुर्ग ट्रांसजेंडर और दिव्यांगजनों के खाते में मासिक पेंशन की राशि ट्रांसफर की है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कलाइग्नार मगलीर उरिमाई थिट्टम ​​योजना के तहत महिलाओं को दी गई 2,000 रुपए की ग्रीष्मकालीन विशेष सहायता राशि की व्यापक सराहना हुई है। इसके साथ ही, समाज के हाशिये पर रहने वाले और वर्तमान में सरकार की मासिक पेंशन सहायता प्राप्त कर रहे बुजुर्गों, विधवाओं, बुजुर्ग ट्रांसजेंडर व्यक्तियों और दिव्यांगजनों को भी ऐसी ही विशेष वित्तीय सहायता देने की मांग उठी है।
उन्होंने कहा कि आज हमने उनकी आशा भरी मांग पूरी कर दी है! कठिनाई को कम करने के लिए विशेष राहत सहायता के रूप में, हमने मार्च की पेंशन के साथ 2,000 रुपए उनके बैंक खातों में जमा कर दिए हैं!
इस क्रम में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत लाभान्वित होने वाले बुजुर्गों और विधवाओं सहित कुल 29 लाख 29 हजार लाभार्थियों को हमने 3,200 रुपए प्रति व्यक्ति प्रदान किए हैं। इसके साथ ही 5 लाख 92 हजार दिव्यांगजनों को 3,500 रुपए प्रति व्यक्ति और देखभाल सहायता प्राप्त कर रहे 2 लाख 58 हजार दिव्यांगजनों के परिवारों को आज सुबह 4,000 रुपए प्रति परिवार दिए गए।
इसके अतिरिक्त, अप्रैल से जून तक की अवधि के लिए मछली पकड़ने पर प्रतिबंध के तहत सहायता के रूप में कुल 1,62,900 मछुआरे परिवारों को 8,000 रुपए प्रति परिवार प्रदान किए गए हैं। इसी प्रकार, नीलगिरि जिले के 14,870 चाय किसानों के लाभ के लिए, 15 सहकारी चाय कारखानों के माध्यम से खरीदी गई हरी चाय के लिए 2 रुपए प्रति किलोग्राम के आधार मूल्य के रूप में 8.53 करोड़ रुपए की धनराशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि इस समय, मैं एक बार फिर दोहराता हूं कि तमिलनाडु के विकास के सफर में हम किसी को पीछे नहीं छोड़ेंगे!
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story