भारत

'पूरे बिहार में ठीक करेंगे कानून व्यवस्था', सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय मिलने पर बोल दिलीप जायसवाल

jantaserishta.com
22 Nov 2025 11:31 AM IST
पूरे बिहार में ठीक करेंगे कानून व्यवस्था, सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय मिलने पर बोल दिलीप जायसवाल
x
पटना: बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख दिलीप कुमार जायसवाल ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में लॉ एंड ऑर्डर ठीक करने के लिए काम किया जाएगा।
बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद दिलीप कुमार जायसवाल ने शनिवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि 'स्वर्णिम काल' में बिहार का नाम गिना जाएगा, जिस दिन उद्योग का जाल राज्य में बिछेगा।
सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय के विषय पर उन्होंने कहा, "मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारी पार्टी को होम मिनिस्ट्री सौंपी और हमें डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी दी। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे नेता, होम डिपार्टमेंट के जरिए, पूरे बिहार में लॉ एंड ऑर्डर ठीक करने के लिए काम करेंगे।"
इस दौरान मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने राहुल गांधी और 'इंडी' गठबंधन पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, 'इंडी अलायंस टूटने की कगार पर है। राहुल गांधी के नेतृत्व को कोई भी अब स्वीकार करने को तैयार नहीं है और आप जल्द ही अलायंस में एक बड़ी टूट देखेंगे।"
'वोट चोरी' के आरोपों पर जवाब देते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' पर बिहार में यात्रा निकालकर तेजस्वी यादव को डुबाने का काम किया। अब इसी तरह कांग्रेस और राहुल गांधी की नाव पर जो चढ़ेगा, वह डूबेगा।
बिहार में शुक्रवार को नवनिर्वाचित मंत्रियों के लिए विभागों का बंटवारा किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निर्वाचन और निगरानी जैसे विभागों को अपने पास रखा है। हालांकि, 20 साल में नीतीश कुमार ने पहली बार गृह मंत्रालय को अपने पास नहीं रखा है। इस विभाग की जिम्मेदारी भाजपा के नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपी गई है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भूमि और राजस्व व खान और भूतत्व विभाग संभालेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story