भारत

आतंकवाद से मुक्ति के लिए मिलकर काम करना होगा: विनोद बंसल

jantaserishta.com
16 Nov 2025 10:49 AM IST
आतंकवाद से मुक्ति के लिए मिलकर काम करना होगा: विनोद बंसल
x
नई दिल्ली: लाल किले के मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर को हुए विस्फोट में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना के लिए कालका जी स्थित आर्य समाज मंदिर में शांति महायज्ञ किया गया।
इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आज हम लोगों ने यहां से संकल्प लिया है कि आतंकवाद से मुक्ति के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने महायज्ञ के माध्यम से हमने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और देश-विश्व को आतंकवाद से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की।
विनोद बंसल ने कहा कि जिस तरह एक मजहब के नाम पर आतंकवाद फैलाया जा रहा है, इस्लाम के नाम पर आतंक के अड्डे चल रहे हैं, उन सभी को ध्वस्त करना होगा। हमें सभी को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करना चाहिए। स्वामी विवेकानंद ने विदेशी ताकतों के खिलाफ बिगुल फूंका था। उसी संकल्प के साथ हम आतंकवाद से मुक्ति के लिए मिलकर काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता और आतंकवादियों का कोई ईमान नहीं होता। मैं यह समझ नहीं पाता कि कोई कैसे आतंकवादियों के कुकृत्य को तर्कसंगत बता सकता है। इस नेटवर्क में साजिशकर्ता, वित्तपोषक, निष्पादकों, प्रशिक्षण केंद्रों, विचारकों, पुस्तकों, दुष्प्रचार और अतिवादी विचारों का पूरा नेटवर्क एक दूसरे से जुड़ा होता है।
इस विस्फोट में घायल लोगों का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। पीएम मोदी खुद घायलों का हाल-चाल लेने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि जो भी दोषी होंगे, उन्हें बक्शा नहीं जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story