भारत

अम‍ित शाह के सवालों का सही समय पर देंगे जवाब : तारि‍क हमीद कर्रा

Nilmani Pal
24 Aug 2024 1:37 AM GMT
अम‍ित शाह के सवालों का सही समय पर देंगे जवाब : तारि‍क हमीद कर्रा
x

श्रीनगर srinagar news। जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारि‍क हमीद कर्रा ने कहा है क‍ि भाजपा नेता व केंद्रीय गृहमंत्री अम‍ित शा के सवालों का सही समय पर सही जवाब द‍िया जाएगा। गौरतलब है क‍ि नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के साथ कांग्रेस के चुनावी गठबंधन पर अम‍ित शाह ने कांग्रेस से 10 सवाल पूछे थे। Tariq Hameed Karra

तारि‍क हमीद कर्रा ने शुक्रवार को अपनी पार्टी की बैठक के बारे में बताया क‍ि इसमें पहले चरण में होने वाले 24 सीटों के बारे में चर्चा की गई और पार्टी का ट‍िकट मांगने वाले दावेदारोंं के नामों पर मंथन क‍िया गया। उन्‍होंने कहा क‍ि उनकी पार्टी जल्‍द ही अपने उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी। इसके बाद अगले चरण के ल‍िए उम्‍मीदवारों के नामों पर व‍िचार क‍िया जाएगा। अनुच्‍छेद 370 के संबंध में नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के रुख पर कांग्रेस पार्टी का व‍िचार पूछे जाने पर पीसीसी अध्‍यक्ष कर्रा ने कहा क‍ि सही समय आने पर पार्टी अपने व‍िचार को प्रकट करेगी। उन्‍होंने कहा क‍ि अनुच्‍छेद 370 पर कांग्रेस का अपना एजेंडा है, जब‍क‍ि नशनल कॉन्फ़्रेन्स का अपना अलग एजेंडा है।

कांग्रेस नेता ने कहा क‍ि भाजपा की नीत‍ियां जन व‍िरोधी हैं, इसल‍िए हमने इन नीत‍ियों का व‍िरोध करने वाले समान व‍िचारधारा के दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला क‍िया है। कांग्रेस पार्टी भाजपा की जन व‍िरोधी नीतियों का व‍िरोध करती रहेगी।


Next Story