भारत

हम अपराध की दुनिया छोड़कर मुख्य धारा में आना चाहते हैं...तख्ती टांगकर थाने पहुंचे, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
22 Jun 2022 2:47 PM IST
हम अपराध की दुनिया छोड़कर मुख्य धारा में आना चाहते हैं...तख्ती टांगकर थाने पहुंचे, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

अपराध की दुनिया को अलविदा करने की बात लिखी हुई थी.

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के एक थाने में दो बदमाश गले में सरेंडर की तख्ती डालकर पहुंचे. शाहरुख और अतीक नाम के दो अपराधी जब थाने पहुंचे तो दोनों के गले में एक तख्ती लटकी थी, जिसमें अपराध की दुनिया को अलविदा करने की बात लिखी हुई थी.

दोनों के गले में लटकी तख्ती में लिखा था, ''हम अपराध की दुनिया छोड़कर मुख्य धारा में आना चाहते हैं.'' दोनों को इस तरह थाने में सरेंडर करता देख पुलिस भी हैरान थी. बुलंदशहर सिटी के एसपी सुरेंद्र नाथ ने बताया कि दोनों बदमाश हत्या, लूट आदि जैसे गम्भीर मामलों में वांछित चल रहे थे. 17 जून को भी इन लोगों ने एक वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद 19 जून को पुलिस की टीम ने एक आरोपी को पकड़ लिया.
लेकिन दूसरे आरोपी ने कुछ साथियों ने मिलकर पुलिस के कब्जे से उसे छुड़ा लिया. फिर पुलिस को धमकी देकर भाग निकले. पुलिस ने दोनों के खिलाफ एक और केस दर्ज कर लिया. पुलिस दोनों की तलाश कर ही रही थी कि वे दोनों खुद ही सरेंडर करने थाने पहुंच गए.
एसपी सिटी सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि पुलिस दोनों बदमाशों की तलाश कर रही थी. दोनों के ऊपर हत्या, लूट आदि जैसे गम्भीर मामले दर्ज हैं. फिलहाल दोनों ने सरेंडर कर दिया है. दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story