भारत

पाकिस्‍तान से सतर्क रहने की जरूरत: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी

jantaserishta.com
11 May 2025 3:29 PM IST
पाकिस्‍तान से सतर्क रहने की जरूरत: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी
x
चंडीगढ़: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान हो गया। हालांकि शनिवार को इस घोषणा के बाद कुछ ही देर में पाकिस्‍तान ने इसका उल्‍लंघन भी किया। इस पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि देश को पाकिस्‍तान से सर्तक रहने की जरूरत है। दोनों देशों के बीच सीजफायर का फैसला लेने के बाद पाकिस्‍तान का उत्‍तरदायित्‍व बनता है कि वह इस पर अमल करे।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि शनिवार की शाम 5 बजे से सीजफायर की घोषणा की गई। इसके कुछ घंटे के बाद ही पाकिस्‍तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है।
मनीष तिवारी ने 'युद्ध विराम' शब्द पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच कोई युद्ध की परिस्थिति नहीं थी, इसलिए 'युद्धविराम' शब्‍द गलत है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की ओर से पाकिस्‍तान की आतंकी गतिविधियों के लिए सजा दी जा रही थी। सबसे ज्यादा जरूरी है कि पाकिस्‍तान आतंकी गतिविधियों को प्रोत्‍साहित करने के बजाय इसपर लगाम लगाए।
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने देश को पाकिस्तान से सचेत रहने की बात कही। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान में सिविलियन गवर्नमेंट है। लेकिन वहां सरकार और फौज के बीच हमेशा से दरार रही है। वहां फौज अपनी मनमर्जी करती है।
मनीष तिवारी ने पाकिस्तान के साथ युद्ध विराम पर लिए गए फैसले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के प्रधानमंत्री की तारीफ पर कहा कि सरकार के हर फैसले पर विपक्ष पूरी तरह साथ खड़ा है। पूरा देश चाहे विपक्ष हो या सत्ताधारी, सभी इस मुद्दे पर एकजुट हैं। भारतीय सेना के फैसले और कार्रवाई की सारे विपक्ष ने स्‍वागत और सराहना की है। देशवासी एकजुट होकर सरकार के फैसले के साथ खड़े रहे हैं। यह देश की आंतरिक ताकत का जीता जागता उदाहरण है।
ज्ञात हो कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के जवाबी हमलों का भारतीय सेना ने सटीक जवाब दिया है। इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। पी. चिदंबरम ने एक लेख के जरिए मोदी सरकार की युद्ध नीति की सराहना की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story