भारत
हमें रील के दौर से आगे बढ़कर साहित्य को समझना होगा: पवन कुमार सिंह
jantaserishta.com
8 July 2023 1:32 PM IST

x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग के निदेशक पवन कुमार सिंह ने कहा कि यात्रा महज स्थान परिवर्तन नहीं है। यात्रा एक से दूसरे स्थान के बीच अनुभवों का नाम है। हमें रील के दौर से आगे बढकर साहित्य को समझना होगा।
सिंह यूपी की राजधानी लखनऊ के युवा पत्रकार धीरेंद्र सिंह के यात्रा कहानी संग्रह ‘अल्बलुआ’ के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में रील का चलन बढ़ा है। इससे निकल कर साहित्य को समझने की जरूरत है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पूर्व महानिदेशक राकेश तिवारी ने कहा कि घुमक्कड़ी हमारे जीन्स में है। करीब पांच हजार वर्ष पहले ही हमने टिककर रहना सीखा है। इससे पहले हम घुमक्कडी प्रजाति में ही शुमार थे। जितना घूमेंगे उतनी ही इन स्थानों से संबद्धता बढेगी। राहुल सांकृत्यान से बड़ा घुमक्कड नहीं हुआ। अल्बलुआ पठनीय किताब है। इसके लेखक धीरेंद्र सिंह के दिल में शहर धड़कता है।
लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने कहा कि एक ऐसे दौर में जब सारा साहित्य रील में सिमटा है और संवेदनाएं इमोजी में सिमटीं हैं। जब हम सिर्फ देखना और सुनना पसंद कर रहे हैं, लोगों ने पढना कम कर दिया है। ऐसे समय में यात्रा वृतांत की बेहद जरूरत है क्योंकि यात्राएं हमें विनम्र व समावेशी बनातीं हैं। भारत को समझने को यह संग्रह महत्वपूर्ण है। व्यंग्यकार अनूप मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण यात्रा वृतांत है। पुस्तक कई धारणाओं को तोड़ती है। इसके लेखक धीरेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर की नई तस्वीर पेश की है। रोमांच, कौतूहूल व अनहोनी है। उनका यह पहला यह पहला प्रयास है, जो महत्वपूर्ण है। समारोह का संचालन वरिष्ठ उद्घोषिका बिन्दु जैन ने किया। समारोह की शुरुआत लेखक धीरेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत कर किया। समारोह में पुस्तक प्रकाशक अविलोम प्रकाशन मेरठ के सह-संपादक अभिनव चौहान मौजूद रहे।
Tagsरीलसाहित्यपवन कुमार सिंहउत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग निदेशकReelLiteraturePawan Kumar SinghUttar Pradesh Social Welfare Department Director
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





