भारत

हमारे पास पीओके को वापस लेने की क्षमता: पप्पू यादव

jantaserishta.com
9 May 2025 5:07 PM IST
हमारे पास पीओके को वापस लेने की क्षमता: पप्पू यादव
x
पटना: भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर जवाबी हमला शुरू कर दिया। भारत-पाक के बीच तनाव के इस माहौल में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि हमारे पास पीओके को वापस लेने की पूरी क्षमता है।
शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने भारतीय सेना के शौर्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमारी सेना की ताकत के साथ आज पूरा देश मजबूती के साथ खड़ा है, और हमारे पास पीओके को वापस लेने की क्षमता है। मेरा मानना है कि हमें सबसे पहले पीओके पर कब्जा करके बड़ी जीत हासिल करने पर ध्यान देना चाहिए।
पप्पू यादव ने कहा कि 1971 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने युद्ध में भारत को जीत दिलाई थी। जो सबसे बड़े दुश्मन थे, उनसे भी वह मिली थीं। दुनिया की कोई भी जंग बिना दुनिया को विश्वास में लिए नहीं जीती जा सकती। हमारी सेना पूरी दुनिया से जीतने का माद्दा रखती है। हम एक नहीं, कई पीओके ले सकते हैं। लेकिन, हम दुनिया को विश्वास में नहीं लेंगे, सेना की बात को नहीं मानेंगे तो कैसे चलेगा। सेना की बात का अनुसरण होना चाहिए।
मीडिया में भारत-पाक तनाव के बीच चल रही खबरों को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि सेना जो कह रही है, वह सच है। लेकिन, मीडिया को इस संवेदनशील समय में ध्यान देने की जरूरत है।
बता दें कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को सभी मीडिया चैनलों को रक्षा अभियानों की लाइव कवरेज को लेकर एडवाइजरी जारी की है। आदेश में कहा गया है कि सभी मीडिया चैनलों को रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की आवाजाही के लाइव कवरेज को दिखाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में सभी मीडिया प्लेटफॉर्म, समाचार एजेंसियों और सोशल मीडिया यूजर्स से अनुरोध है कि वे रक्षा और अन्य सुरक्षा संबंधी अभियानों की रिपोर्टिंग करते समय अत्यंत जिम्मेदारी बरतें और मौजूदा कानूनों व नियमों का सख्ती से पालन करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story