भारत

लगा रहे थे नारे 'हम तुम्हारे साथ हैं' , फिर पुलिस को देख अपने नेता जी को छोड़ भागे सारे समर्थक

jantaserishta.com
11 Aug 2026 4:29 PM IST
लगा रहे थे नारे हम तुम्हारे साथ हैं , फिर पुलिस को देख अपने नेता जी को छोड़ भागे सारे समर्थक
x
पढ़ें पूरी खबर.
जयपुर: जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी के अंदर छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा देखने को मिला. छात्र नेता लक्ष्यराज लुहारिया ने चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया और खुद को मिट्टी में दबाकर भू-समाधि ले ली. प्रदर्शन के दौरान उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और उनके समर्थन में माहौल बनाया. हालांकि, पुलिस के पहुंचते ही पूरा घटनाक्रम अचानक बदल गया.
दरअसल, छात्र नेता लक्ष्यराज लुहारिया छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने खुद को मिट्टी से ढकवाकर भू-समाधि ले ली. समर्थक उनके आसपास मौजूद रहे और ‘नेताजी हम तुम्हारे साथ हैं’ जैसे नारे लगाते हुए प्रदर्शन में उनका साथ दे रहे थे. कुछ देर तक मौके पर प्रदर्शन और नारेबाजी का दौर चलता रहा.
इसी बीच जयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन समाप्त कराने की कोशिश की. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया. इस दौरान कुछ समर्थकों पर थप्पड़ बरसाए गए. पुलिस की सख्ती शुरू होते ही वहां मौजूद समर्थकों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. जो समर्थक कुछ देर पहले तक छात्र नेता के समर्थन में नारे लगा रहे थे, वे पुलिस की कार्रवाई देखते ही मौके से भागते नजर आए.
लक्ष्यराज लुहारिया मिट्टी के गड्ढे में अकेले रह गए. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें गड्ढे से बाहर निकाला और हिरासत में लेकर अपने साथ ले गए. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रदर्शन के दौरान समर्थकों की नारेबाजी, पुलिस की कार्रवाई और फिर समर्थकों के मौके से भागने का दृश्य दिखाई दे रहा है.
छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर किए गए इस अनोखे प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई ने राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र राजनीति को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story