भारत

'नरेंद्र मोदी के गले पर चढ़ने जा रहे हैं हम लोग' , लालू यादव के बोल

jantaserishta.com
29 Aug 2023 4:24 PM IST
नरेंद्र मोदी के गले पर चढ़ने जा रहे हैं हम लोग , लालू यादव के बोल
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: राजद सुप्रीम लालू यादव ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा- "मुंबई में नरेंद्र मोदी के नट्टी पर चढ़ने जा रहे हैं हमलोग आज के दिन. नरेंद्र मोदी के नट्टी पकड़े हुए हैं, उनको हटाना है." लालू ने मुंबई में होने वाली I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक के लिए मुंबई रवाना होने से पहले यह बातें पटना एयरपोर्ट पर कही. इस दौरान उनके साथ बिहार के डिप्टी सीएम और उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव भी थे.
लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी और पीएम मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए विवादास्पद बयान दे दिया. मंगलवार को वह पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां से उन्हें मुंबई रवाना होना था. इस रवानगी से पहले मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए लालू यादव चुटीले तंज कसने लगे और इसी दौरान उन्होंने कहा कि, ''मुंबई में नरेंद्र मोदी के नट्टी पर चढ़ने जा रहे हैं हमलोग आज के दिन. नरेंद्र मोदी के नट्टी पकड़े हुए हैं, उनको हटाना है."
बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहले भी केंद्र और बीजेपी पर हमलावर रहे हैं. INDIA गठबंधन बनने के बाद उन्होंने कई बार पीएम मोदी पर सीधा हमला बोला है. इससे पहले बीते दिनों वह पटना में छात्र राजद भारत DSS के एक दिवसीय कार्यक्रम में पहुंचे थे.
बता दें कि INDIA गठबंधन की दो बैठकें पहले हो चुकी हैं. 2024 लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के खिलाफ बने 'INDIA' गठबंधन की 31 अगस्त से दो दिन की तीसरी बैठक होनी है. 1 सितंबर तक चलने वाली ये बैठक मुंबई में होगी. बैठक का एजेंडा लगभग तय हो गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story