भारत

देश के लिए हम सब साथ’ – सुप्रिया सुले ने सरकार की पहल को सराहा

Harrison
17 May 2025 3:06 PM IST
देश के लिए हम सब साथ’ – सुप्रिया सुले ने सरकार की पहल को सराहा
x
एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने बताया कि पीएम मोदी ने सांसदों की एक टीम बनाई है जो दूसरे देशों में ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का पक्ष रखेगी। उन्होंने कहा कि यह टीम पाकिस्तान को बेनकाब करेगी। अगले 10 दिनों में यह टीम अमेरिका ब्रिटेन और यूएई जैसे देशों का दौरा करेगी।
एएनआई, मुंबई। शरद पवार के गुट वाली एनसीपी की सांसद सुप्रिया सुले ने शनिवार को बताया कि पीएम मोदी ने सांसदों की टीम बनाई है, जो दूसरे देशों में जाकर ऑपरेशन सिंदूर पर देश का पक्ष रखेंगे।
सुले ने कहा, 'कल मुझे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की तरफ कॉल आई और उन्होंने मुझे कमेटी का हिस्सा बनने के लिए पूछा। जब बात देश की हो, तो हम सब एक साथ हैं। हम दूसरे देशों में जाकर भारत का पक्ष रखेंगे।'
Next Story