भारत
‘जनता का जनादेश स्वीकार’, गुजरात उपचुनाव के नतीजों पर बोले स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल
jantaserishta.com
23 Jun 2025 2:44 PM IST

x
गांधीनगर: गुजरात की विसवादार और कडी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों का ऐलान कर दिया गया है। एक सीट पर ‘आप’ ने जीत दर्ज की है तो दूसरी सीट पर भाजपा ने बाजी मारी है। उपचुनाव के नतीजों पर गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल का बयान आया है।
गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "कडी की जीत जनता की जीत है। कडी और विसवादार के लोगों का जनादेश स्वीकार्य है। भले ही छोटे या बड़े दुष्प्रचार के कारण जनादेश अलग हो, हम उसे स्वीकार करेंगे। विसवादार की हार का विश्लेषण करेंगे। भाजपा विसवादार में फिर से बीज बोने की कोशिश करेगी।"
बता दें कि 19 जून को 5 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले गए थे, जिनमें गुजरात की विसवादार और कडी विधानसभा सीटें शामिल हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, आप उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने विसवादार सीट से जीत दर्ज की है। उन्हें 75,942 मत मिले हैं और उन्होंने भाजपा के कीर्ति पटेल को 17,554 वोट से मात दी है, जिन्हें उपचुनाव में 58,388 वोट मिले। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के नितिन रानपरिया रहे, जिन्हें 5,501 मत मिले।
इसके अलावा, कडी विधानसभा सीट पर भाजपा के राजेंद्रकुमार (राजूभाई) दानेश्वर चावड़ा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के रमेशभाई चावड़ा को 39,452 के मार्जिन से हराया है। भाजपा उम्मीदवार को 99,742 मत मिले और कांग्रेस को 60,290 वोट मिले। वहीं, तीसरे स्थान पर चावड़ा जगदीशभाई गणपतभाई रहे, जिन्हें 3,090 वोट मिले।
वहीं, आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवार गोपाल इटालिया की जीत को गुजरात के राजनीतिक इतिहास का नया अध्याय बताया। 'आप' नेता प्रकाश ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि गोपाल इटालिया ने उपचुनाव में जीत दर्ज की है, जो गुजरात की राजनीति में नया अध्याय है। पिछले कई सालों से यहां भाजपा का दबदबा था, लेकिन आज हमारी पार्टी ने यहां ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यहां की जनता चाहती है कि अब धर्म की बजाए मुद्दों पर बात होनी चाहिए, इसलिए हमें जनता ने मौका दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





