भारत
लोकसभा चुनाव 2024 वायनाड सीट: राहुल गांधी को टक्कर देंगे BJP के ये दिग्गज नेता, दर्ज हैं 200 से ज्यादा केस
jantaserishta.com
30 March 2024 9:54 AM IST

x
जानें इनके बारे में.
कोच्चि: भाजपा ने वायनाड लोकसभा सीट से के. सुरेंद्रन को अपना उम्मीदवार बनाया है. वह यहां राहुल गांधी को चुनौती देंगे, जो वर्तमान सांसद हैं. के. सुरेंद्रन केरल भाजपा के अध्यक्ष भी हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उनके खिलाफ 242 आपराधिक मामले हैं. चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, सुरेंद्रन ने हाल ही में पार्टी के मुखपत्र में अपने ऊपर दर्ज आपराधिक मामलों का विवरण प्रकाशित किया था. इसी तरह, भगवा पार्टी के एर्नाकुलम उम्मीदवार के. एस राधाकृष्णन के खिलाफ लगभग 211 आपराधिक मामले दर्ज हैं.
भाजपा के राज्य महासचिव ने जॉर्ज कुरियन ने इस बारे में एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा, 'ज्यादातर मामले 2018 में हुए सबरीमाला विरोध प्रदर्शन से संबंधित हैं. ज्यादातर मामले अदालत में हैं. जब पार्टी के नेता हड़ताल या विरोध प्रदर्शन का आह्वान करते हैं, तो पुलिस उस संबंध में मामला दर्ज करती है'. आपको बता दें कि चुनाव आयोग के नए नियमों के मुताबिक उम्मीदवारों को अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों का विवरण किसी समाचार पत्र या पत्रिका में प्रकाशित करवाना अनिवार्य है.
इस बीच, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने शुक्रवार को ट्वीट कर के. सुरेंद्रन, के. एस राधाकृष्णन, पार्टी की अलाप्पुझा उम्मीदवार शोभा सुरेंद्रन और वटकारा उम्मीदवार प्रफुल्ल कृष्ण के खिलाफ दर्ज मामलों का विवरण साझा किया और लिखा, 'भारत के कुछ हिस्सों में राष्ट्रवादी होना कठिन है. यह रोजमर्रा का संघर्ष है. लेकिन यह संघर्ष करने के लायक है.' केरल भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या का ब्यौरा देते हुए जॉर्ज कुरियन ने कहा, '237 केस सबरीमाला विरोध प्रदर्शन से संबंधित हैं, जबकि 5 केरल में विभिन्न आंदोलनों के संबंध में दर्ज किए गए हैं.'
पथानामथिट्टा जिले की पहाड़ी पर स्थित सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करने के केरल सरकार के फैसले के खिलाफ भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने 2018 में राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था. अन्य पार्टी के उम्मीदवारों के मामले का विवरण अभी सामने नहीं आया है. लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 4 अप्रैल है. स्क्रूटनी 5 अप्रैल को होगी, जबकि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 8 अप्रैल है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





