भारत
जिले की भादरा तहसील में 48 एमएम वर्षा से किसानो में खुशी की लहर
Shantanu Roy
31 Aug 2023 12:11 PM GMT

x
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ भादरा सावन का महीना बीतने को है। इस दौरान भादो शुरू होने से कुछ दिन पहले ही भादरा में मेघों ने राग मल्हार गाया। इससे फसलों को जीवनदान मिला है। आमजन को गर्मी से राहत मिली है। भादरा के अलावा जिले में अन्य तहसीलों में लोग बारिश के लिए तरसते रहे। लेकिन मेघों ने मेहरबानी नहीं दिखाई। इससे कुछ जगह फसलें झुलसने की कगार पर पहुंच गई है। वहीं भादरा तहसील क्षेत्र में रविवार को दोपहर बाद कई दिनों की प्रतीक्षा के बाद अच्छी वर्षा होने से मौसम भी तुलनात्मक रूप से ठंडा हो गया। कृषक वर्ग में इस बरसात को लेकर खुशी है। भादरा क्षेत्र में लम्बे समय से वर्षा नहीं होने के कारण ग्वार, नरमा, मूंग, मोठ, बाजरी की फसले खराब हो रही थी। तेज गर्मी के कारण ग्वार सफेद होता जा रहा था। अच्छी वर्षा से फसलों को नया जीवन मिला है। किसान वर्ग में इस वर्षा को वरदान समझा जा रहा है।
नहरों में पानी नहीं होने के कारण किसानों में निराशा छाई हुई थी। इस वर्षा ने पीडि़त किसानों को राहत दी है। क्षेत्र में अनेक गांव अभी भी वर्षा से वंचित हैं। क्षेत्र में वर्षा के कारण भादरा क्षेत्र की गलियों व मुख्य बाजार में भी पानी जमा होने के कारण आवागमन बाधित रहा। वर्षा के कारण दुकानदार भी दुकानों में पानी भरने के डर से दुकाने बंद कर घरों को लौट आए। गुड डे डिफेंस स्कूल के विद्यार्थियों ने भारत के उपग्रह चंद्रयान-3 के चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की ऐतिहासिक उपलब्धि पर चंद्रयान-3 की मानव श्रृंखला बनाकर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। विद्यार्थियों को मिठाई व फल वितरित किए। गुरु गोविंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट चेयरमैन बाबूलाल जुनेजा ने कहा की चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग करवाकर भारत ने अंतरिक्ष जगत में इतिहास रच दिया। प्राचार्य पंकज उप्पल ने बताया कि चंद्रयान-3 की सफलता हमारे देश भारत ने यह साबित कर दिया हैं कि हार से सबक लेकर जीत कैसे हासिल की जाती हैं। इस अवसर पर निदेशक दिनेश जुनेजा, प्रशासक अनुराग छाबड़ा सहित स्टाफ मौजूद था।
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजराजस्थान क्राइमराजस्थान न्यूज अपडेटराजस्थान हिंदी न्यूज टुडेराजस्थान हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज राजस्थानराजस्थान हिंदी खबरराजस्थान समाचार लाइवRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Ki KhabarRajasthan Latest NewsRajasthan CrimeRajasthan News UpdateRajasthan Hindi News TodayRajasthan HindiNews Hindi News RajasthanRajasthan Hindi KhabarRajasthan News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news

Shantanu Roy
Next Story