भारत
वेव के चेयरमैन मनप्रीत सिंह चड्ढा ने की अपनी पत्नी से अलग होने की घोषणा
jantaserishta.com
14 Nov 2022 2:10 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| शादी के 20 साल बाद वेव ग्रुप के चेयरमैन मनप्रीत सिंह चड्ढा ने अपनी पत्नी सनमदीप चड्ढा से औपचारिक रूप से अलग होने की घोषणा की है। मनप्रीत सिंह चड्ढा को सनमदीप चड्ढा से चार बच्चे हैं। दंपति ने इस संबंध में एक संयुक्त बयान जारी किया है।
इस कठिन समय में निजता का अनुरोध करते हुए, दंपति ने कहा है: हम शादीशुदा हैं और पिछले 20 सालों से अधिक समय से एक साथ रह रहे हैं, हमने एक साथ जीवन के सबसे अच्छे पल साझा किए हैं। वाहेगुरु ने हमें चार खूबसूरत बच्चों का तोहफा दिया, जिनकी परवरिश हम हमेशा याद रखेंगे। कुछ मतभेदों के कारण, हम दोनों ने पारस्परिक रूप से अलग होने का फैसला किया है, लेकिन हम अपने प्यारे बच्चों के को-पेरेंट्स बने रहेंगे।
हम अपने दोस्तों, परिवारों और सहयोगियों से निरंतर प्यार और समर्थन की उम्मीद करते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





