भारत

दिल्ली में बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव

Subhi
3 Aug 2025 6:59 AM IST
दिल्ली में बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव
x

दिल्ली: दिल्ली-NCR में रविवार को कई हिस्सों में हुई भारी बारिश ने एक ओर जहां लोगों को उमस से राहत दी, वहीं दूसरी ओर जलभराव की समस्या ने आमजन और दफ्तर जाने वालों की परेशानियों को बढ़ा दिया.


विजय चौक, कनॉट प्लेस, मिंटो ब्रिज, सरोजिनी नगर, एम्स और पंचकुइयां मार्ग जैसे प्रमुख इलाकों में तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया. जलभराव के चलते ट्रैफिक प्रभावित हुआ और कई वाहन पानी में फंसते नजर आए.


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई थी. रविवार को जनपथ, लाजपत नगर और मिंटो ब्रिज जैसे इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई.

Next Story
null