भारत

भारी बारिश से जलभराव, बारिश में ही निरीक्षण करने निकलीं डीएम

jantaserishta.com
5 July 2023 5:29 PM IST
भारी बारिश से जलभराव, बारिश में ही निरीक्षण करने निकलीं डीएम
x
मॉनसून तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है।
देहरादून: लगातार बारिश ने देहरादून की सड़कों पर पानी जमा कर दिया है। जिसने जिला प्रशासन और नगर निगम की मॉनसून तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है। जगह-जगह पानी भरा नजर आ रहा है। भारी बारिश आने के बाद देहरादून की डीएम सोनिका भी सड़कों पर निकलीं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्यस्थल पर बने रहने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी सोनिका ने रिस्पना से बंजारावाला, कारगी चौक, जोगीवाला, 6 नंबर पुलिया, सहत्रधारा क्रॉसिंग सर्वे चौक, परेड ग्राउंड, राजपुर रोड, प्रिंस चौक, हरिद्वार रोड का निरीक्षण किया। धीमी कार्य प्रगति पर यूयूएसडीए के अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story