भारत

दिल्ली एनसीआर में बारिश के बाद कई स्थानों पर हुआ जलभराव, यातायात भी प्रभावित

Admin Delhi 1
6 July 2023 12:46 PM IST
दिल्ली एनसीआर में बारिश के बाद कई स्थानों पर हुआ जलभराव, यातायात भी प्रभावित
x

दिल्ली एनसीआर न्यूज़: दिल्ली में गुरुवार को सुबह बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

कई स्थानों पर जलभराव, यातायात भी प्रभावित: दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे कई स्थानों पर जलभराव की समस्या हुई और यातायात भी बाधित हो गया। शहर में बुधवार से पांच मिलीमीटर बारिश हुई थी।

अभी और हो सकती है बारिश: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शहर और इसके निकटवर्ती इलाकों में आगामी कुछ दिनों में और बारिश होने का अनुमान जताया है। शहर में अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार को करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 81 (संतोषजनक) दर्ज किया गया।


ये है एक्यूआई के मानक: गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। विभाग के बुलेटिन के अनुसार, सुबह आर्द्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई।



Next Story