
x
सांकेतिक तस्वीर (AI)
पंप पर हंगामा
Noida नोएडा: बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर पाई-1 के एक पेट्रोल पंप पर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां पेट्रोल की जगह पानी मिला ईंधन भर दिए जाने से करीब 20 वाहन अचानक रास्ते में बंद हो गए। शनिवार दोपहर हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और पंप पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, वाहन चालकों ने जैसे ही अपनी गाड़ियों में पेट्रोल भरवाया और कुछ दूरी तय की, उनकी गाड़ियां बंद होने लगीं। शुरुआत में तकनीकी खराबी का शक हुआ, लेकिन लगातार कई वाहन बंद होने से मामला गंभीर हो गया। सभी प्रभावित ग्राहक वापस पेट्रोल पंप पहुंचे और शिकायत की।
जांच में सामने आया कि पेट्रोल टैंक में पानी मिल गया था। बताया जा रहा है कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने या लीकेज के कारण बारिश का पानी टैंक में चला गया, जो पेट्रोल के साथ मिलकर वाहनों में पहुंच गया। इस घटना में करीब 10 कारें और 10 बाइक प्रभावित हुईं। कई लोगों को मौके पर मैकेनिक बुलाकर गाड़ियां ठीक करानी पड़ीं, जिससे उन्हें समय और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना के बाद नाराज ग्राहकों ने पेट्रोल पंप पर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा, जिसने लोगों को शांत कराया। पंप प्रबंधन ने नुकसान की भरपाई और पेट्रोल के पैसे वापस करने का आश्वासन दिया है। पेट्रोल पंप कर्मचारी संदीप शर्मा के अनुसार, एक ट्रक की टक्कर से पाइप क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे करीब 12,000 लीटर पेट्रोल खराब हो गया। फिलहाल टैंक को खाली कर साफ किया जा रहा है। मामले की जांच के लिए जिला पूर्ति अधिकारी स्मृति गौतम की टीम ने नमूने जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tagsग्रेटर नोएडा पेट्रोल कांडपानी मिला पेट्रोल20 वाहन खराबबीटा-2 थानासेक्टर पाई-1पेट्रोल पंप लापरवाहीस्मृति गौतम12000 लीटर पेट्रोल खराबग्राहक हंगामायूपी न्यूजGreater Noida petrol scandal: Water mixed with petrol20 vehicles damagedBeta-2 police stationSector Pi-1petrol pump negligenceSmriti Gautam000 litres of petrol spoiltcustomer uproarUP newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





