भारत

हुई पानी की चोरी, पुलिस ने दर्ज की FIR

jantaserishta.com
29 April 2022 6:21 PM IST
हुई पानी की चोरी, पुलिस ने दर्ज की FIR
x
देश में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और उत्तर भारत के कई राज्यों में लोग पानी की भारी कमी से जूझ रहे हैं.

बनासकांठा: देश में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और उत्तर भारत के कई राज्यों में लोग पानी की भारी कमी से जूझ रहे हैं. वहीं गुजरात में पानी चुराए जाने पर एक शख्स पुलिस थाने पहुंच गया.

गुजरात के बनासकांठा में पानी की चोरी को लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया है. जी हां ये सुनकर आपको थोड़ी हैरानी जरूर हो सकती है लेकिन ये पूरी तरह सच है.
बनासकांठा जिले में पानी चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. सूखे की स्थिति में खुद के लिए और मवेशियों के लिए किसानों ने पाइप लाइन के जरिए पानी की व्यवस्था की है. आरोप है कि पानी के पाइप में छेद कर पानी चुराया जा रहा.
चूंकि वहां सरकारी वाटर सप्लाई पाइपलाइन के जरिए पानी पहुंचायी जा रही थी, इसलिए वाव तहसील के तीर्थगाव के लोगों ने पुलिस थाने में पानी चोरी का मामला दर्ज कराया है.
पानी चोरी का आरोप 15 लोगों सहित गांव की महिला सरपंच हंसाबहन ठाकोर पर लगा है. ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच ने पीने के पानी के पाइपलाइन में छेद कर अपने गांव के लोगों को पानी चोरी में सहयोग दिया था.
इस मामले में सरकार की तरफ से जल विभाग के कर्मचारी खानाभाई शंकरभाई पटेल फरियादी बने हैं और उन्होंने ही थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
बता दें कि भारतीय दंड सहिता धारा 379 के तहत चोरी को आपराधिक मामला माना जाता है और ऐसे में दोषी पाए जाने पर छह महीने की जेल हो सकती हैं.
पानी चोरी का दूसरा मामला थराद पुलिस स्टेशन में भी दर्ज किया गया है. जल विभाग की तरफ से पानी चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई है. इस शिकायत में कहा गया है कि सवपुरा, हाथवाड़ा, मांगरोल,और भोरडू गांव के सात किसानों ने पानी की पाइपलाइन में छेद करके पानी की चोरी की है.
यह चोरी भी आपराधिक मामला माना गया है और सरकार की ओर से सुपरवाइजर दीपाभाई हरचंदभाई पटेल ने 7 किसानों के खिलाफ थराद पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है.
गुजरात के जिस इलाके में पानी चोरी की शिकायत आ रही है वो इलाका पाकिस्तान सीमा के रण क्षेत्र से जुड़ा हुआ है. गर्मी की शुरुआत में ही बनासकांठा जिले के सभी रण क्षेत्रों में पानी का संकट गहरा जाता है.
लोगों को पानी देने वाले नर्मदा और सुजलाम-सुफलाम नहर में भी पानी की कमी हो जाती है. एक तरफ जहां नहरों के सूखने से जल संकट पैदा हो जाता है वहीं दूसरी तरफ गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की खपत भी बढ़ जाती है.
बनासकांठा जिले में गर्मी की शुरुआत के साथ ही पानी की कमी हो जाती है और लोग पीने के पानी के लिए खासकर सीमावर्ती इलाकों में भटकते रहते हैं. यही वजह है कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोग पीने के पानी के लिए मजबूरी में चोरी भी कर लेते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story