
x
DEMO PIC
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली मेट्रो के लिए चल रहे निर्माण कार्यों के कारण सोमवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली की कुछ आवासीय कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने एक बयान में कहा, डीएमआरसी द्वारा मेट्रो पिलर नंबर पी-107, (खजूरी खास फ्लाई ओवर के पास) में 1200 मिमी व्यास वाले ताहिरपुर मेन के साथ बिछाई गई लूप लाइन के इंटरकनेक्शन के कारण पानी की आपूर्ति कुछ कॉलोनियों और क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं होगी। शाम को कम दबाव पर आपूर्ति उपलब्ध होगी।
जिन क्षेत्रों के प्रभावित होने की संभावना है, उनमें उत्तर पूर्वी दिल्ली, सोनिया विहार, करावल नगर, ताहिरपुर, दिलशाद गार्डन, नंदनगरी, यमुना विहार, शिव विहार, घोंडा, हर्ष विहार, जनता फ्लैट्स, दिलशाद कॉलोनी, सीमापुरी और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
डीजेबी ने निवासियों से पर्याप्त पानी जमा करने का अनुरोध किया है और यह भी कहा है कि निवासियों के अनुरोध पर पानी का टैंकर उपलब्ध कराया जाएगा।
Tagsबाधित होगी पानी की सप्लाईपानी की सप्लाईपानीदिल्लीदिल्ली न्यूज़Water supply will be interruptedwater supplywaterDelhiDelhi News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





