भारत

पानी की किल्लत! लोगों को कुएं की गहराई तक जाना पड़ रहा

jantaserishta.com
5 Jun 2022 9:49 AM IST
पानी की किल्लत! लोगों को कुएं की गहराई तक जाना पड़ रहा
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

देखें वीडियो।

नासिक: गर्मी के इस सीजन में भी देश के कई हिस्सों में भीषण जल संकट सामने आया है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के नासिक से भी पानी की कहानी की ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर इस संकट का अंदाजा लगाया जा सकता है। यहां पानी लाने के लिए महिलाएं तीन किमी लंबी लंबी पैदल यात्रा करती हैं और फिर गहरे कुएं में जाकर लोग गंदा पानी लाने को मजबूर हैं।

दरअसल, यह घटना महाराष्ट्र के नासिक की है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका एक वीडियो जारी किया है जिसमें दिख रहा है कि पानी निकालने के लिए लोगों को कुएं की गहराई तक जाना पड़ रहा है। बावजूद इसके उन्हें वहां गंदा पानी ही मिल रहा है। पानी निकलने के लिए पहले एक शख्स काफी नीचे उतरता है और फिर इसके बाद ऊपर से महिलाएं पानी को ऊपर खींचती हैं।
इतना ही नहीं इसके बाद भी उसमें से निकाले गए पानी को कपड़े से छानना पड़ता है क्योंकि यह पानी काफी गंदा है। यह कुंआ नासिक के चिचलेखैरे गांव में मौजूद है, यहां स्तर काफी नीचे चला गया है। पानी की कमी को लेकर एक महिला ने कहा कि एक महीना हो गया है, गांव में पानी नहीं है। पानी की पूर्ति के लिए हम बहुत दूर से पानी लाते हैं। हमारी सरकार से मांग है कि हमें पानी की सुविधा प्रदान की जाएं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले हाल ही में नासिक जिले के एक गांव में पानी के भीषण संकट को लेकर महिलाओं को प्रदर्शन किया था। नासिक के कई ऐसे गांव है जहां लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। और तपती गर्मी के बीच पानी की समस्या ने लोगों की परेशानियों को दोगुना कर दिया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story