भारत
हिंडन की बाढ़ से सिटी फॉरेस्ट में भरा पानी, कई कॉलोनियां और गांवों में भी बाढ़ जैसे हालात
jantaserishta.com
21 July 2023 2:28 PM IST

x
गाजियाबाद: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ-साथ गाजियाबाद से गुजरने वाली हिंडन नदी ने भी परेशानी खड़ी कर दी है। हिंडन नदी में काफी कम पानी हुआ करता था। उसका भी जलस्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है।
हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गाजियाबाद के सिटी फॉरेस्ट में काफी पानी पहुंच गया है और इसे बंद करना पड़ा है। इसके अलावा आसपास की कई कॉलोनियों में भी पानी पहुंचने से लोगों की समस्या बढ़ गई हैं। गाजियाबाद में सिटी फॉरेस्ट लोगों के घूमने-फिरने की काफी अच्छी जगह है। सिटी फॉरेस्ट में चलने वाली बोटिंग, जंगल सफारी, फूड कोर्ट और बच्चों के अन्य मनोरंजन के साधन बंद हो गए हैं। यह पानी से लबालब भर गया है। कई जगह पर कई-कई फुट पानी भरा है। ऐसे में घूमने के लिए भी लोग नहीं आ रहे हैं। पानी बढ़ने की वजह से पार्क बंद कर दिया गया है।
पार्क की हर पॉकेट में पानी भरा हुआ है। जिसको देखते हुए गेट पर ताला लगा दिया गया है, ताकि कोई अंदर न आए और हादसे का शिकार न हो। सिटी फॉरेस्ट के अलावा हिंडन नदी का पानी गांव सुराणा तक पहुंच गया है। यहां की कई कॉलोनियों में पानी भरने से तमाम दिक्कतें पैदा हो गई हैं। लोगों को आने-जाने में और साथ ही साथ अपने रोजमर्रा के काम करने में काफी ज्यादा दिक्कत हो रही है। एक गांव में पानी फिलहाल घुटनों तक है। लेकिन, जिस तरीके से यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है, यह माना जा रहा है कि अगर हिंडन का जलस्तर भी बढ़ता है तो लोगों की समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।
Tagsहिंडन नदीयमुना नदीयमुना नदी जलस्तरगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़Hindon RiverYamuna RiverYamuna River Water LevelGhaziabadGhaziabad News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





