
x
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया.
गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में थाने के एक चौकीदार की अज्ञात अपराधियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मंगलवार को उनका शव सुनसान स्थल से बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी झमिंद्र राय बैकुंठपुर थाने में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। बताया गया कि सोमवार की शाम वह ग़महरी बथानी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
वह देर रात अपने घर वापस लौट रहे थे तभी अज्ञात अपराधियों ने उनकी चाकू मारकर हत्या कर दी। इनका शव मंगलवार को सोनवलिया बांध के पास से बरामद किया गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया।
घटना की सूचना मिलते जिला के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस अधिकारी, सदर 2 के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है।
उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वायड और एसएफएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। उन्होंने दावा किया कि जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। बताया गया कि शव के चेहरे पर कई जख्म के निशान हैं। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। चौकीदार की हत्या की खबर परिजनों को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





