भारत

तालिबानी सजा का वायरल VIDEO देखें

jantaserishta.com
28 May 2022 3:43 PM IST
तालिबानी सजा का वायरल VIDEO देखें
x

सुलतानपुर: सुल्तानपुर एक युवक को चोरी के जुर्म में पकड़कर ग्रामीणों ने उसके साथ जानवरों जैसा सलूक किया। उसे तालिबानी सजा दी। जिसका वीडियो सामने आया है। वही पीड़ित के पिता ने ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।

दरअसल जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के लमौली गांव निवासी दयाशंकर के पुत्र हर्ष को तालिबानी सजा दी गई है। दयाशंकर के अनुसार उसका पुत्र 23 मई को कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के राईबीगो में अपने नाना राम सुख के घर गया था। आरोप है कि 25 मई को सुबह 4 बजे घर से बुलाकर बाग में ले गए और वहां पहले से मौजूद राम तीर्थ वर्मा, इंद्रभान वर्मा, राम बक्श सिंह, सुभाष निषाद व राम प्यारे और अन्य ने मेरे बेटे को मारापीटा। आरोप तो यह भी है कि राम तीर्थ की पत्नी सावित्री ने मेरे पुत्र को घर में छुपाया फिर झूठा आरोप लगाते हुए हाथ पैर बांधकर उसे पीटा और जमीन पर पटक दिया। पुलिस इस शिकायत की जांच कर रही है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story