भारत

देखें वीडियो: पुलिस ने देखा तो कुएं से आ रही थी आवाज, फिर...

jantaserishta.com
1 Feb 2022 8:17 AM IST
देखें वीडियो: पुलिस ने देखा तो कुएं से आ रही थी आवाज, फिर...
x
गश्त कर मौके पर पहुंची पुलिस ने लकड़ी और रस्सी का इंतजाम किया।

लखनऊ: यूपी के लखनऊ में प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी गहरे कुएं में गिर गया. प्रेमी की चीखने की आवाज सुनकर गश्त कर मौके पर पहुंची पुलिस ने लकड़ी और रस्सी का इंतजाम किया, जिसके बाद युवक को कुएं से निकालकर जान बचाई.



यह घटना रात ढाई बजे की है. युवक को कुएं से निकालने में पुलिस को रस्सी डालकर घंटों मशक्कत करनी पड़ी. जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के थाना बिजनौर स्थित माती गांव में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था. इस दौरान रात गहरी और अंधेरी होने की वजह से एक कुआं नजर नहीं आया. युवक सीधे कुएं में जा गिरा. इसके बाद वहां से वह चिल्लाने लगा. इस दौरान रात में गश्त कर रहे पुलिस वालों को आवाज सुनाई दी.
पुलिस ने देखा कि किसी के चिल्लाने की आवाज आ रही है तो तुरंत छानबीन की. पुलिस ने देखा कि एक युवक कुएं के अंदर से चिल्ला रहा था. पुलिस ने तुरंत गांव वालों की मदद से रस्सी और एक लकड़ी का इंतजाम किया. इसके बाद रस्सी को कुएं में डाला गया. काफी देर तक कुएं में रहने की वजह से युवक को ठंड लग गई थी. रस्सी के सहारे उसे कुएं से निकाला गया. इससे उसकी जान बचाई जा सकी.
कमिश्नर लखनऊ डीके ठाकुर के मुताबिक, युवक देर रात माती गांव में किसी से मिलने पहुंचा था. युवक बिजनौर क्षेत्र में रहता है. हालांकि पुलिस की तत्परता से युवक की जान बचा ली गई है. उसको कुएं से सुरक्षित निकाल लिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story