
x
आग लगने से इलाके में मची भगदड़, पुलिस-दमकल अलर्ट
Delhi दिल्ली: शाहदरा जिले में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब फर्श बाजार थाना क्षेत्र की बिहारी कॉलोनी में रेलवे लाइन के पास खड़ी कई गाड़ियों में अचानक आग लग गई। घटना के बाद इलाके में धुएं का गुबार फैल गया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
#दिल्ली | शाहदरा जिले के फर्श बाजार पुलिस स्टेशन इलाके के बिहारी कॉलोनी में रेलवे लाइन के पास खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई। कई फायर टेंडर मौके पर हैं। आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। (ANI) pic.twitter.com/QB9UkcgD9a
— Zeeshan Ali (@INCPolitician) May 15, 2026
जानकारी के अनुसार, आग रेलवे लाइन के किनारे खड़ी वाहनों में लगी। देखते ही देखते आग ने कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही कई फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।
दमकल कर्मियों ने आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों और रिहायशी इलाके तक आग फैलने से रोकने के लिए तेजी से कार्रवाई की। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कई वाहन आग में जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।
पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग तेजी से फैली, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।
Next Story





