भारत

देखें वीडियो: मछुआरों के जाल में फंसी दो टन की व्हेल शार्क, अधिकारियों ने व्हेल को ऐसे दी नई जिंदगी

jantaserishta.com
23 Dec 2021 10:41 AM IST
देखें वीडियो: मछुआरों के जाल में फंसी दो टन की व्हेल शार्क, अधिकारियों ने व्हेल को ऐसे दी नई जिंदगी
x
एक स्थानीय वन्यजीव फोटोग्राफर ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी.

विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में वन अधिकारियों द्वारा एक विशाल 2 टन की व्हेल शार्क मछली को बचाया गया है. विशाखापत्तनम के तांथडी समुद्र तट पर कुछ स्थानीय मछुआरों को 18 दिसंबर को मछली पकड़ने के जाल में एक बड़ी व्हेल शार्क फंसी हुई मिली. एक स्थानीय वन्यजीव फोटोग्राफर ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी.

डीएफओ विशाखापत्तनम आईएफएस अनंत शंकर के निर्देश के तहत वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दुनिया की सबसे बड़ी मछली और लुप्तप्राय प्रजाति व्हेल शार्क के रूप में इसकी पुष्टि की. वन विभाग, मछुआरों और वन्यजीव संरक्षणवादियों के जबरदस्त कॉर्डिनेशन और सहयोग से 2 टन की व्हेल शार्क को समुद्र में वापस भेजा गया.
व्हेल शार्क सफलतापूर्वक वापस समुद्र की गहराई में जा चुकी है. डीएफओ ने कहा- पहचान के लिए व्हेल शार्क की तस्वीरें अब मालदीव में शार्क अनुसंधान दल के साथ शेयर की गई हैं. इससे हमें इन्हें बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी.
इसके अतिरिक्त मछुआरों को सलाह दी जाती है और अनुरोध किया जाता है कि ऐसी स्थिति में बचाव और सुरक्षित रिहाई के लिए सीधे वन विभाग से संपर्क करें, क्योंकि इस तरह के कार्यों में, समय का महत्व है. ऐसे में मछली पकड़ने के जाल को किसी भी नुकसान के मामले में मछुआरों को मुआवजा दिया जाएगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story