देखें वीडियो: लड्डू गोपाल का टूटा हाथ जुड़वाने पुजारी रोते हुए पहुंचा अस्पताल, कराई पट्टी

आगरा: आगरा से कन्हैया की भक्ति में डूबने का अजब-गजब मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह लड्डू गोपाल को स्नान कराने के दौरान भगवान की प्रतिमा गिरी गई और हाथ टूट गया। इस पर पुजारी इतने दुखी हुए कि फूट-फूटकर रोने लगे। खुद ही प्लास्टर चढ़ाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। फिर लड्डू गोपाल को गोद में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उनकी जिद देख खुद सीएमएस ने लड्डू गोपाल का पर्चा बनवाकर अपने हाथों से प्लास्टर किया और पुजारी को सौंपा। इसके बाद पुजारी लड्डू गोपाल को घर ले गया।
#आगरा
— Zuber Akhtar (@Zuber_IndiaTV) November 20, 2021
कान्हा की अटूट भक्ति।
पूजा करते वक्त लड्डू गोपाल की मूर्ति का हाथ टूटने से व्यथित पुजारी रोते बिलखते मूर्ति को गोद में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
डाक्टरों ने भक्त के भावों का सम्मान करते हुए लड्डू गोपाल को की मरहम पट्टी।
कृष्ण के नाम से बना अस्पताल का पर्चा। pic.twitter.com/dIcazAiTyz
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





