भारत

वीडियो देखें: कहीं बर्फ बन गया पानी, कहीं माइनस पहुंचा तापमान, पाइपों में जम गया पानी, बर्फ पिघलाने के लिए आग का सहारा

jantaserishta.com
21 Dec 2021 11:45 AM IST
वीडियो देखें: कहीं बर्फ बन गया पानी, कहीं माइनस पहुंचा तापमान, पाइपों में जम गया पानी, बर्फ पिघलाने के लिए आग का सहारा
x
भारत में सर्दी (North India Cold Weather) का कहर जारी है.

नई दिल्ली: कश्मीर में जल शक्ति का यह नल गिरते पारे की वजह से जम गया. अब जमी हुई पाइपलाइन को पिगलाने के लिए कर्मचारी आग जला रहे हैं. देखें वीडियो...



राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में सर्दी (North India Cold Weather) का कहर जारी है. दिल्ली में मंगलवार सुबह पारा चार डिग्री सेल्सियस (Delhi Temperature) दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग इलाके में न्यूनतम तापमान सुबह 8:30 बजे 4 डिग्री सेल्सियस रहा. बीते दिन राजधानी का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री था. दिल्ली के अलावा, उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर आदि में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. पंजाब के अमृतसर समेत अन्य शहरों में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा. राजस्थान के कई जिलों में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. ठंड का कहर इतना है कि ओस की बूंदे भी बर्फ बन जा रही हैं. वहीं, दिल्ली के पॉल्यूशन लेवल की बात करें तो आज भी यह 'बहुत खराब' रही और एयर क्वालिटी इंडेक्स 316 दर्ज किया गया. मुंबई और पुणे का एक्यूआई (AQI) भी 'खराब' दर्ज किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story