भारत

देखें वीडियो: मरीज की बचानी थी जान, 3 घंटे में Ahmedabad से Delhi लाए गए लंग्स, 950 KM..2 ग्रीन कॉरिडोर बना

jantaserishta.com
25 Dec 2021 2:10 PM IST
देखें वीडियो: मरीज की बचानी थी जान, 3 घंटे में Ahmedabad से Delhi लाए गए लंग्स, 950 KM..2 ग्रीन कॉरिडोर बना
x

नई दिल्ली: पुलिस का काम बड़ी जिम्मेदारी वाला होता है। हालात और वक्त दोनों को साथ-साथ देखना होता है। ऐसे में जरा सी चूक बहुत भारी पड़ जाती है। इतने दबाव के बावजूद कई बार पुलिस कुछ ऐसा कर देती है, जिससे न केवल किसी की जिंदगी बच जाती है, बल्कि उनसे जुड़े सैकड़ों लोगों की मेहनत भी सफल हो जाती है। दक्षिण दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स हास्पिटल में एक मरीज के अंग प्रत्यारोपण के लिए अहमदाबाद से जीवित फेफड़े लाए गए। इसको हवाई अड्डे से हास्पिटल तक पहुंचाने के लिए दिल्ली पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया और बीस किमी की दूरी 16 मिनट में पूरी करके एंबुलेंस को समय पर पहुंचा दिया। इस कठिन काम को करने पर दिल्ली पुलिस की काफी तारीफ हो रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साकेत में आईजीआई एयरपोर्ट से मैक्स अस्पताल तक की 20 किलोमीटर की दूरी सुबह 10:40 से 10:56 तक 16 मिनट में पूरी हो गई। पीक आवर्स के दौरान इस मार्ग को तय करने में आमतौर पर एक घंटे से अधिक समय लगता है।


अंगों के प्रत्यारोपण की समय सीमा अक्सर सात से आठ घंटे तक सीमित होती है। भारी ट्रैफिक जाम के कारण, एम्बुलेंस को अक्सर समय से पहुंचने में देरी हो जाती है। बहरहाल पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जीवित मानव अंग फेफड़े (Lungs) को ले जाने वाली एंबुलेंस को सुरक्षित रास्ता देने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया और बीस किमी दूर हास्पिटल तक उसे 16 मिनट में पहुंचाने में मदद की।
इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर मार्ग पर सभी ट्रैफिक सिग्नल को रोक दिया। एम्बुलेंस को निर्धारित गति सीमा से ऊपर की स्पीड में ले जाने की अनुमति दी और पूरे रास्ते सुरक्षा उपलब्ध कराई। इस तरह किसी की जान बचाने में पुलिस ने मदद की।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story